इंडिगो के परिचालन संकट के बाद DGCA ने 4 फ्लाइट इंस्पेक्टरों को निलंबित कर जाँच तेज की। मार्केट कैप ₹21,000 करोड़ घटा। इंडिगो ने 3-5 दिसंबर के प्रभावित यात्रियों को ₹10,000 का अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की।
क्षमता की कमी को दूर करने के लिए स्पाइसजेट शीतकालीन सत्र में 100 अतिरिक्त दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। इंडिगो की परिचालन बाधाओं के बीच एयरलाइन ने 17 विमानों को बेड़े में शामिल किया है।
पिछले दिनों इंडिगो की उड़ानें रद्द होने और देरी के कारण हुई परेशानी पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सभी एयरलाइंस के लिए मिसाल पेश की जाएगी और जांच जारी है।
इंडिगो ने रविवार शाम तक ₹610 करोड़ का रिफंड प्रोसेस किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के बैगेज डिलीवरी और किराए की मनमानी पर रोक लगाते हुए सख्त निर्देश जारी किए।
















